RBSE 12th result 2020: राजस्थान बोर्ड साइंस स्ट्रीम के नतीजे शाम को होंगे जारी, यहां सबसे पहले चेक कर सकेंगे नतीजे लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Last Modified: Wed, Jul 08 2020. 10:53 IST RBSE 12th Result 2020: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER)आज शाम 4 बजे 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। छात्र रिजल्ट देखने के लिए राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे। स्टूडेंट्स को नतीजों चेक करने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में वो जल्दी से अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लाइव हिन्दुस्तान भी नतीजे लाइव उपलब्ध करा रहा है। अगर आप चाहते हैं रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद नतीजे जारी होने के बाद लाइव हिन्दुस्तान आपको आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा। इस अलर्ट पर क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकेंगे। रजि...